Doordrishti News Logo

फैशन डिजाइनर अभिषेक ने सूर्यनगरी को विदेश में दिलाई प्रसिद्धी

जोधपुर,मारवाड़ी खानपान तो देश, विदेश और प्रवासी भारतीयों को आकर्षित करता ही है अब सूर्यनगरी के फैशन डिजाइनर अभिषेक त्रिवेदी की कायल पूरी दुनियां हो गई है। सूर्यनगरी के दीपीज के मालिक और जेडी इस्टीट्यूट जोधपुर के डायरेक्टर फेंशन डिजाइनर अभिषेक त्रिवेदी ने 25-26 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय इंडिया फैशन वीक लंदन में अपने कपड़ों का कलेक्शन रैंप पर उतारकर खानपान के बाद सूर्यनगरी को फैशन के क्षेत्र में भी विदेशों में फेमस कर दिया है।

यह भी पढ़ें – आफ़री में 5 दिवसीय पुनश्वर्या प्रशिक्षण का शुभारम्भ

इस आयोजन में अभिषेक त्रिवेदी के अलावा 5 और डिज़ाइनर्स ने रैंप पर कलेक्शन उतारा,जिसमें बड़े नाम में उर्वशी कौर भी शामिल थी। फैशन शो के दौरान अभिषेक त्रिवेदी को ग्लोबल फैशन डिजाइन अवार्ड्स के अंतर्गट “पिनेकल ऑफ बेस्पोक एलिगेंस” के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपीज ने अपने फैशन और क्वालिटी का रिटेलर और होलसेलर के सामने प्रदर्शन भी किया। इस दो दिवसीय प्रर्दशन में लंदन के डिजाइनर,इवेंट प्लानर,मैरिज पैलेस, फोटोग्राफर आदि150 लोगों ने अपनी स्टॉल लगाई। इस शो का मुख्य उद्देश्य लंदन में इंडियंस को शादी से रिलेटेड हर चीज़ एक छत के निचे उपलब्ध करना है था।

यह भी पढ़ें – भारत तिब्बत मैत्री संघ की बैठक सम्पन्न

विदेश यात्रा से हाल ही में जोधपुर लौटे अभिषेक ने बताया कि ये उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला कलेक्शन था और इसको प्रेजेंट करने के लिए डायरेक्ट कस्टमर से ज्यादा वहां के रेडिमेड स्टोर के साथ सहयोग करना था जहां वो अपना कलेक्शन रख सके। अपनी विशेष टेलरिग और फैशन के समावेश के चलते इसमें सफ़लता भी हांसिल हुई और जल्दी ही दीपीज के कपडे लंदन में स्थाई रूप से वहां रहने वाले राजस्थान प्रदेश और देश के अन्य प्रदेश के प्रवासियों को उपलब्ध होगे। अभिषेक अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने पिता दिनेश त्रिवेदी को देते हैं जिन्होंने 40 साल में दीपीज़ को इस काबिल बनाया कि आज लंदन में जोधपुर के बंदे को इतना प्रेम मिला है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: