Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट में केंटिन ठेका दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी के आरोपी अधिवक्ता को भेजा जेल

जोधपुर,हाईकोर्ट में केंटिन ठेका दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी के आरोपी अधिवक्ता को भेजा जेल।
शहर की बासनी पुलिस ने हाईकोर्ट में केंटिन का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने के आदेश जारी हुए।

यह भी पढ़ें – फुलेरा-गोविन्दी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण से यातायात प्रभावित

बासनी थाने के एएसआई महादेव ने बताया कि 8 नवंबर को रातानाडा सुभाष चौक निवासी सोहित चौधरी पुत्र इंद्राराम की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। जिसमें बताया कि उसका कामकाज के सिलसिले में कोर्ट में आना जाना रहता था। जहां पर मूलसिंह चारण नाम के शख्स से बातचीत हुई थी। जिसने खुद को हाईकोर्ट में अधिवक्ता बताया था और कोर्ट में केंटिन का ठेका दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। उसने कोर्ट के कई लोगों से जान पहचान का हवाला देकर रुपयों की ठगी कर ली थी। मगर न तो बाद में रुपए लौटाए और न ही केंटिन का ठेका दिलाया। एएसआई महादेव के अनुसार इस बारे में बासनी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने के बाद जांच आरंभ की गई। रविवार को आरोपी करणी माता का मंदिर अगुणा मथानिया निवासी मूलसिंह चारण पुत्र शंकरदान को धोखाधड़ी प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अधिवक्ता को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भिजवा गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026