Doordrishti News Logo

लूट झूठ और देश में फूट डालना ही कांग्रेस के पतन का असली कारण है-धाणदिया

भाजपा ने जलाया कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला

जोधपुर,लूट झूठ और देश में फूट डालना ही कांग्रेस के पतन का असली कारण है-धाणदिया।झारखंड कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से टैक्स चोरी के 300 करोड़ से ज्यादा का कैश मिलने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में गोल बिल्डिंग चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सांसद द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार ने देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प लिया है,जिससे भ्रष्टाचारियों में भय व्याप्त है। मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जनता से जो लूटा है उसकी पाई पाई चुकानी पड़ेगी,यह मोदी की गारंटी है।इस मौके पर भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में लूट के धन का इतना बड़ा जखीरा मिला है जिसे गिनते गिनते कई घंटे हो गए और पैसे गिनने वाली मशीनें भी खराब हो गई, लेकिन गिनती अभी तक भी पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा लूट,झूठ और देश में फूट डालना ही कांग्रेस के पतन का असली कारण है। भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का लंबा इतिहास है। जीप घोटाला,बोफोर्स घोटाला,यूरिया घोटाला,आदर्श सोसायटी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले जैसे अनेक बड़े भ्रष्टाचार कांग्रेस शासन काल में हुए। जब इनके एक राज्यसभा सांसद के यहां इतना काला धन मिला है तो आजादी से लेकर अब तक किए इतने घोटालों में कांग्रेस ने न जाने कितनी आलमारियां भरी होंगी। जब केंद्र की जांच एजेंसियां इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करती है तो यह केंद्र सरकार की आलोचना करते हैं।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू राहुल गांधी के बहुत करीबी हैं। उनके साथ कई कार्यक्रमों में साथ नजर आते हैं। इन सांसद के पास 2019 में भी एयरपोर्ट पर लाखों रुपए नकद पकड़े गए थे। इनके चुनावी हलफनामे में इन्होंने अपनी संपत्ति क्या दिखाई और वास्तविकता में कितनी मिली,आज पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई खाई,यह सच जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रग रग में भ्रष्टाचार भरा है,इनका और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है। राजस्थान में पांच वर्षों में कांग्रेस ने जमकर भ्रष्टाचार किया है।जल जीवन मिशन,पेपर लीक,पोषाहार भ्रष्टाचार, सरकारी कार्यालयों में काला धन मिलना जैसे अनेक भ्रष्टाचार के मामले हुए हैं। खुद इनके ओएसडी गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल चुके हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय चंदीरमानी,भंवरलाल दैया,हंसराज प्रजापत,गीता भाटी,अल्का थामेत, धीरज मकवाना,लक्ष्मीनारायण सोलंकी,सुनिल भाटी,भुपेन्द्रराज सिंघवी,श्याम सुन्दर गौड़,महेन्द्र छंगाणी,भेरूदास वैष्णव,हेमंत जायनानी,सुरेश भाटी,गौरव जैन, कमलेश गोयल,राजेन्द्र पालीवाल, सुरेश जोशी,अनिल वैष्णव,रफीक लौहार,किशोर सोलंकी,गुरूप्रकाश रांकावत,राजु संभवानी,हुकमसिंह इन्दा,घनश्याम वैष्णव,राजेन्द्र सोनी, महेश पन्नु,रामचन्द्र भाटी,विष्णु सरगरा,भरतप्रसाद गोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026