आर्मी ट्रक-कार की आमने सामने भिड़ंत में पिता पुत्र की मौत,मां घायल
कार चालक और मां जोधपुर रैफर
जोधपुर,आर्मी ट्रक-कार की आमने सामने भिड़ंत में पिता पुत्र की मौत,मां घायल। शेरगढ़ तहसील के शेखाला गांव की सरहद में आर्मी ट्रक और कार की आमने सामने भिड़ंत में पिता पुत्र की मौत हो गई। जबकि मां और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया है।
यह भी पढ़ें – कोरियर कम्पनी के ऑफिस से लूट करने वाला मास्टर माइण्ड गिरफ्तार
थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि बैंगलुरू का एक परिवार जिनमें 40 साल का अभिजीत पुत्र बद्रीलाल,उसकी पत्नी दीप्ति एवं चार साल का बेटा वियोम जोधपुर से एक कार टैक्सी किराया कर जैसलमेर की तरफ जा रहे थे। यहां शेखाला से दो किलोमीटर आगे टोल से पहले सामने से आ रहे एक आर्मी ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अभिजीत और उसके चार साल के बेटे वियोम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी दिप्ती और कार का चालक झालामंड जोधपुर निवासी दलपतासिंह पुत्र गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया है। पत्नी दीप्ति और कार चालक की हालत गंभीर बनी है। आज उनके परिजन बैंगलूरू से जोधपुर पहुंचे।
वे किस कारण जैसलमेर जा रहे थे फिलहाल इस बारे में पता नहीं लग पाया है। परिजन आए हैं जिनसे बात के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। दुर्घटना के बाद गाडिय़ों को थाने भिजवाया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

