Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित कालीबेरी सोढ़ों की ढाणी में रहने वाले एक युवक से बदमाश ने बैंक अधिकारी बनकर डेबिट कार्ड के ओटीपी नंबर पूछे। फिर खाते से पांच बार में 48 हजार 780 रूपए पार कर लिए। पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ किया है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर कालीबेरी स्थित सोढ़ों की ढाणी निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र जगदीश गहलोत की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। उसके अनुसार वह मिस्त्री का कार्य करता है। पांच मार्च को उसके मोबाइल पर एक शख्स ने फोन कर खुद को बैंककर्मी होना बताया और डेबिट कार्ड के बारे में जानकारी लेकर ओटीपी नंबर पूछे। पीडि़त का आरोप है उसे पांच बार ओटीपी नंबर दिए। तब उसके खाते से 48 हजार 780 रूपए ऑनलाइन निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026