परिवार शादी समारोह में पाली गया, चोर लाखों के जेवर नगदी चुरा ले गए
फुटेज में दिखे दो शातिर नकबजन -28 की आधी रात को निकलते दिखे
जोधपुर,परिवार शादी समारोह में पाली गया, चोर लाखों के जेवर नगदी चुरा ले गए। शहर के बनाड़ स्थित राजस्थान अस्पताल के सामने नांदड़ी में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। परिवार के लोग शादी समारोह के लिए पाली गए हुए थे। वापिस लौटे तो सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। सीसीटीवी फुटेज में दो शातिर नकबजन नजर आए हैं जो 28 नवंबर की आधी रात को निकलते देखे गए है। परिवार के मुखिया की तरफ से बनाड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। बनाड़ पुलिस थाने में नांदड़ी स्थित राजस्थान अस्पताल के सामने रहने वाले सुनील गर्ग पुत्र भंवरलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित पाली शादी समारोह में गया था। 29 को लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने सारा सामान अस्तव्यस्त कर डाला।
यह भी पढ़ें – पुलिस चुनावी ड्यूटी में व्यस्त,कई अधिकारी छुट्टियों पर गए,वाहन चोर सक्रिय
घर से चोर सोने की लूंग जोडिय़ा, फिणियां, बालियां,चांदी के 12 सिक्के,सिल्वर के बर्तन,चांदी की पायजेब जोडिय़ां, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं,दो कीमती कैमरे के साथ 25 हजार की नगदी चुरा ले गए। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर अब जांच की जा रही है। पीडि़त ने पड़ौसी मकान के सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता लगा कि 28 नवंबर की रात ढाई बजे दो युवक घर के पीछे गली में निकलते दिख रहे है। पुलिस इनकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत

वैवाहिक कलह या 498ए का केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

