Doordrishti News Logo

रात में पैसे उधार मांगे,सुबह महंत का शव फंदे पर लटका मिला

सुसाइड नोट में लिखा-बाणगंगा नदी किनारे हो अंतिम संस्कार

जोधपुर,रात में पैसे उधार मांगे,सुबह महंत का शव फंदे पर लटका मिला। शहर के निकट बिलाड़ा तहसील में शुक्रवार सुबह श्रीहनुमान मंदिर के महंत अपने कमरे में फंदे से लटके मिले। सुबह 8 बजे जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो घटना का पता लगा। इसके बाद बिलाड़ा पुलिस को सूचना दी गई। महंत के सुसाइड के बाद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं और हिंदूवादी संगठनों के लोगों की भीड़ लग गई। थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि हनुमान मंदिर में रहने वाले महंत ताजाराम (40) ने बीती रात मंदिर परिसर में ही बने एक कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह मंदिर में आए लोगों ने महंत का शव कमरे में फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बिलाड़ा सीओ राजवीरसिंह चम्पावत के साथ बिलाड़ा पुलिस जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर बिलाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। महंत ताजाराम खींवसर (नागौर) के रहने वाले थे।बिलाड़ा कस्बे में बिलाड़ा पतालियावास रोड पर श्रीहनुमान मंदिर है।खींवसर के रहने वाले ताजा राम नाम के महंत पिछले 5 साल से इस मंदिर में रहते थे और पूजा-पाठ करते थे। गुरुवार रात को महंत मंदिर में पूजा पाठ कर अपने कमरे में सोने चले गए थे। महंत ताजाराम ने रात को कई लोगों से मदद के लिए पैसे उधार भी मांगे थे।उन्हें पैसे किसलिए चाहिए थे,इसके बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया था। शुक्रवार सुबह महंत के सुसाइड ने मामले को संदिग्ध बना दिया है।

यह भी पढ़ें – डॉक्टर परिवार दिल्ली गया,चोरों ने लगाई सेंध

यह लिखा सुसाइड नोट में
उन्होंने सुसाइड नोट में अंतिम संस्कार अग्नि से हो। अंतिम संस्कार बाण गंगा के किनारे अग्नि (दाह संस्कार) से करने की इच्छा जाहिर की है। महंत के एक भाई ने बताया कि वे 5 साल की उम्र में संत बन गए थे,इसके बाद से संतों के साथ ही रहते थे। उनके एक और भाई भी बताया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इसमें जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026