Doordrishti News Logo

रेल कर्मचारी को खाते में 55 हजार डालने का कहकर 40 हजार साफ

जोधपुर,रेल कर्मचारी को खाते में 55 हजार डालने का कहकर 40 हजार साफ। रेल कर्मचारी को किसी शातिर ने कॉल कर खाते में 55 हजार रुपए डालने की बात कहकर उसके खाते से 40 हजार की रकम साफ करवा दी। रेलवे कर्मचारी ने जब अपना खाता चेक किया तो इसका पता लगा। इस बारे में बनाड़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई

बनाड़ पुलिस ने बताया कि उम्मेद होटल के पीछे बालाजी नगर निवासी रामकिशोर पुत्र रामकरण जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह रेलवे में काम करता है। 15 नवंबर की रात पौने दस बजे किसी शख्स ने फोन कर कहा कि वह तिवारी बोल रहा है। उसने खाते मं 25 हजार और 30 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं। वापिस यह रुपए मेेरे एकाउंट में डाल दो जो उसके पास में आया है। इस झांसे में आए रामकिशोर ने पांच बार में उसके खाते में 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में खुद का खाता चेक किया तो चालीस हजार साफ थे। पता लगा कि शातिर ने रुपए ट्रांसफर नहीं किए बल्कि किसी ऐप का इस्तेमाल करते हुए 55 हजार की राशि को दर्शा दिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर अब बनाड़ पुलिस जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026