Doordrishti News Logo

दीपावली की देर रात पटाखे जलाने से टोकने पर परिवार को धमकी,मारपीट में युवक का हाथ तोड़ा

पार्क में शराब के नशे में बदमाश प्रवृति के युवक जला रहे थे पटाखे

जोधपुर,दीपावली की देर रात पटाखे जलाने से टोकने पर परिवार को धमकी,मारपीट में युवक का हाथ तोड़ा। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित पीएफ कार्यालय के सामने 12-13 नवंबर की आधी रात को पार्क में पटाखे जलाने से टोकने पर एक परिवार को भारी पड़ गया। बदमाश प्रवृति के युवकों ने न सिर्फ एक परिवार को धमकाया बल्कि मारपीट कर डाली। जिससे दो भाई चोटिल हो गए और एक का हाथ टूट गया। पीडि़त परिवार ने मोबाइल पर आए ट्रू कॉलर नंबर से नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग कई यात्री झुलसे,कोई हताहत नही

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि पीएफ ऑफिस के सामने रामनगर में रहने वाले शिवरतन माहेश्वरी पुत्र रामकुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 12-13 नवंबर की आधी रात ढाई बजे कुछ युवक शराब के नशे में पार्क में पटाखे जला रहे थे। जले हुए पटाखों का शोर होने के साथ घर पर आकर गिर रहे थे। तब युवकों को वहां पर पटाखे जलाने से टोका गया। इस पर युवक अभद्र व्यवहार करने लगे। बाद में शिवरतन के दो पुत्र अमित और सुमित से भी उलझ गए। मारपीट में अमित का हाथ फ्रेक्चर हो गया। देर रात सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया तब बदमाश भाग गए। रिपोर्ट में बताया कि एक युवक ने उन्हें कॉल कर जान की धमकीं दी। उसके नंबर ट्रू कॉलर में पीयूष नाम शो हो रहा है। इस पर पीयूष नाम के शख्स और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। चौहाबो पुलिस ने घटना में तफ्तीश आरंभ की है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026