मनीषा पंवार की विजय के लिए आर्य समाज के कार्यकर्ता कमर कस लें-आर्यवेश
- सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश आए जोधपुर
- मिशन आर्यवृत के संयोजक व युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने भी किया सम्बोधित
- मनीषा पंवार को बडे़ अंतर से विजयी बनाने के दिए निर्देश
जोधपुर,मनीषा पंवार की विजय के लिए आर्य समाज के कार्यकर्ता कमर कस लें-आर्यवेश। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि आर्यनेता कर्मवीर रामसिंह आर्य की पु़त्री जोधपुर शहर विधायक प्रत्याशी मनीषा पंवार को इस बार बड़े अंतर से विजयी बनाना है। इसके लिए उन्होंने पूरे आर्य जगत को जुटने का आह्वान किया है। उन्होने आर्य समाज के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस चुनावी दंगल में मनीषा पंवार के समर्थन में कार्य करने के निर्देश दिए। स्वामी आर्यवेश मंगलवार को उम्मेद सीनियर सैकंडरी स्कूल गुलाब सागर परिसर में आयोजित आर्य वीर दल व आर्य समाज जोधपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें – यूको व आईडीएफसी बैंक के हजारों खाताधारक कारस्तानी कर बने लखपति
स्वामी आर्यवेश ने कहा कि विधायक प्रत्याशी मनीषा पंवार को आर्य समाज के संस्कार मिले हैं। उन्होने अपने पांच साल के कार्यकाल में हर वर्ग को समान मानते हुए जमकर विकास कार्य करवाए हैं। उन्होने इंसानियत को प्राथमिकता देकर सबको शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधा दिलाने का भरसक प्रयास किया। मिशन आर्यवृत के संयोजक व युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि इस बार मनीषा पंवार के नारे को बुलंद करते हुए उनकी जीत के अंतर को बड़ा करना है। उन्होने कहा कि संकीर्ण सोच व साम्प्रदायिक ताकतों को हराने के लिए सभी को इस रण में कूदने का आह्वान किया। उन्होने प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत के सात संकल्प की जो सात गारंटी योजना है, उसकी भी प्रशंसा करते हुए आर्य जगत को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक टीके सिंह,सचिव मूल सिंह,जितेंद्र सिंह आर्य,पीएस शेखावत,मदनगोपाल आर्य,बॉक्सिंग कोच विक्रम सिंह आर्य,रोशनलाल आर्य,राजेंद्र सिंह,प्रेमसिंह,हिमांशी आर्य सहित महिलाएं,पुरूष व युवावर्ग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उम्मेद सिंह आर्य ने किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

