Doordrishti News Logo

युवक का उम्मेद सागर में मिला था शव,मां ने लगाया एक युवक पर हत्या का आरोप

जोधपुर,युवक का उम्मेद सागर में मिला था शव,मां ने लगाया एक युवक पर हत्या का आरोप। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में श्याम मनोहर नगर गली नंबर 2 में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव उम्मेद सागर में मिला था। मां ने अब एक युवक पर हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने वक्त घटना मर्ग की कार्रवाई की थी। मामला 16-18 सितंबर के बीच का है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि श्यामनोहर नगर गली नंबर 2 में रहने वाली गुड्डी पत्नी ओम प्रकाश राव ने यह रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – कार से 1.97 करोड़ की जाली मुद्रा जब्त,युवक हिरासत में

इसमें बताया कि उसका पुत्र 21 साल का जितेंद्र राव हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में पैकिंग कार्य करता था। 18 सितंबर को जानकारी हुई कि उम्मेद सागर में शव मिला है। इस पर उसकी पहचान बेटे के रूप में की गई। रिपोर्ट के अनुसार उसका पुत्र 16 सितंबर की सुबह घर से गया था। शाम को वापिस आ गया। मगर देर शाम फिर वह चला गया। वापिस आने पर उसके पास में उसका फोन नहीं था। तब उसने बताया कि उसका फोन श्माम मनोहर नगर गली नंबर 8 में रहने वाले भूरिया ने ले लिया है। उसके पुत्र के पास में भीखसिंह नाम के शख्स का फोन भी आया था। उसी दिन देर शाम उसका पुत्र घर से चला गया मगर अगले दिन तक नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई मगर वो नहीं मिला। मां का आरोप है कि भीखसिंह नाम के शख्स को कई बार फोन करने पर भी उसने बात नहीं की। आखिर 18 सितंबर की दोपहर में फोन रिसीव किया तो बोला कि वह जोधपुर से बाहर है। वह जितेंद्र से नहीं मिला है। मृतक की मां ने रिपोर्ट में बताया कि वह पुत्र के लापता होने पर पुलिस थाने गई तो पता लगा कि एक युवक का शव उम्मेद सागर मेें मिला है पास में बाइक और अंगूठी मिली है। जिस पर फोटो दिखाने पर उसकी पहचान की गई। मां ने भीख सिंह नाम के शख्स पर हत्या का संदेह जताते हुए अब हत्या का प्रकरण कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से दर्ज करवाया है। पुलिस इसमें जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: