लवकुश अपार्टेमेंट की पार्किग में वाहनों को लगाई आग
जोधपुर,लवकुश अपार्टेमेंट की पार्किग में वाहनों को लगाई आग। शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र के 11 वें सेक्टर में स्थित लवकुश अर्पाटमेंट के पास असामाजिक तत्वों ने आधी रात को वहां खड़ी गाडिय़ों में आग लगा दी। आज सुबह इसका पता लगने पर पुलिस वहां पहुंची। इस बारे में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
यह भी पढ़ें – केन्द्रीय कारागृह में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस आयोजित
जानकारी अनुसार चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के 11 सेक्टर में स्थित लवकुश अपार्टमेंट के पार्किग में खड़े कुछ वाहनों में रात्रि साढ़े तीन बजे के आस पास को किसी ने आग लगा दी। आग लगने की जानकारी मिलने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने अपने स्तर पर बुझाया गया। एक ही रात में एक ही काम्पलेक्स के पार्किग में एक साथ गाडिय़ों में आग लगना हादसा था या किसी असामाजिक तत्व की वैमन्सय फैलाने की कोशिश पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। अपार्टमेंट में कई वाहन खड़े रहते है। रात को असामाजिक तत्वों द्वारा बाइक और मोपेड को फूंका गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

