Doordrishti News Logo

केस वापिस लेने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला

जोधपुर,केस वापिस लेने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला। शहर के अंदरूनी क्षेत्र किलीखाना चौक के पास में एक युवक पर बाइक सवार अन्य युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से उसकी गर्दन और आंख चोटिल हो गई। युवक की तरफ से सदर कोतवाली थाने में हत्या प्रयास का केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी हाथ नहीं लगा है। बताया कि आरोपी पीडि़त युवक से पुराना केस वापिस लेने के लिए धमका रहा था।

यह भी पढ़ें – पांचवे दिन 294 उम्मीदवारों ने 424 नामांकन दाखिल किए

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि लायकान मोहल्ला पान गली में रहने वाले इमरान पुत्र दिलदार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने सुपारी गली निवासी अंकित प्रजापत के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया रखा है जो कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर में इमरान पैदल ही किलीखाना चौक से निकल रहा था तब अंकित बाइक लेकर पीछे से आया और केस वापिस लेने के लिए धमकाने लगा और कहा कि नहीं तो जान से मार देगा। इमरान ने केस वापिस लेने से मना किया तो अंकित ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया। जिससे उसकी गईन और आंख चोटिल हो गई। आस पास एकत्र हुए लोगों ने इन्हें छुड़ाया। पुलिस ने हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज कर अब आरोपी की तलाश आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026