Doordrishti News Logo

सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी 4 को भरेंगे नामांकन

4 को भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का केन्द्रीय मंत्री शेखावत करेंगे उद्घाटन

जोधपुर,सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी 4 को भरेंगे नामांकन।सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी 4 नवम्बर को सूरसागर विधानसभा के रिर्टनिग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करेंगे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि शनिवार 4 नवम्बर को सूरसागर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द जोशी कार्यकताओं की टोली और गाजेबाजे के साथ कचहरी स्थित जिला चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें – प्रमुख पार्टीयों के कई उम्मीदवारों के पत्ते खुलने बांकी

सालेचा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी जोशी के नामांकन पत्र पेश करने से पहले केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत नाइयों की बगेची जूना खेड़ापति मंदिर के पास सूरसागर विधानसभा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, विधायक सूर्यकान्ता व्यास, महापौर नगर निगम दक्षिण वनिता सेठ,भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल व मोर्चा के कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि, पार्षद सहित आमजन मौजुद रहेंगे। चुनाव कार्यालय उद्घाटन के पश्चात सूरसागर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जोशी कार्याकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में नामांकन पत्र भरने के लिये कचहरी परिसर स्थित सूरसागर विधानसभा के चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पेश करेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026