Doordrishti News Logo

बोलेेरो कैंपर पीछे दौड़ा कर मारने का प्रयास,बंदूक तानी

जोधपुर,बोलेेरो कैंपर पीछे दौड़ा कर मारने का प्रयास,बंदूक तानी।शहर के निकट डांगियावास के एक दुकानदार को जान से मारने का प्रयास किया गया। उसके पीछे बोलेरो कैंपर को भगाया गया और बंदूक तान कर जान की धमकी दी। पीडि़त दुकानदार की तरफ से एक बार फिर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। इससे पहले जुलाई में उसके गाड़ी को आग लगा दी गई थी। पुलिस ने मामले में अब जांच आरंभ की है। डांगियावास निवासी अशोक पुत्र भानाराम जाट क्षेत्र में ही अपनी एक दुकान चलाता है।

यह भी पढ़ें – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,नौ बाइक बरामद

25 अक्टूबर की रात सवा नौ बजे वह घर से अपनी बोलेरो कैंपर लेकर दुकान पर आया था। जहां गाड़ी को सडक़ किनारे खड़ी कर दुकान में अकेले काम कर रहा था। तब वहीं का रहने वाला पूनाराम पुत्र लालाराम जाट अपनी कैंपर लेकर आया और उसकी दुकान के आगे तीन चार बार कैंपर को जोर से चलाते हुए कैंपर को दुकान में डालने का प्रयास करते हुए बंदूक निकाल ली। फिर दुकान में घुसकर अशोक जाट का जान की धमकी देते हुए मारपीट की। मारपीट से घबरा कर वह अपनी बोलेरो कैंपर की तरफ दौड़ा और भागने लगा तो उसके पीछे आरोपी पूनाराम अपनी कैंपर लेकर पीछे दौड़ाया। अशोक जाट की कैंपर को पीछे से टक्कर भी मारी। जिससे पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट में बताया कि परिवादी के चिल्लाने की आवाज पर आस पास के काफी लोग एकत्र हो गए। बाद में आरोपी बंदुूक दिखाकर जान की धमकी दी और चला गया। आरोप है पूनाराम ने जुलाई महिने में भी अशोक जाट की कैंपर को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जिस बारे में केस दर्ज करवाया गया था। डांगियावास पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरेापी फिलहाल हाथ नही लगा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025