Doordrishti News Logo

विधि संकाय में अकादमिक क्लब का व्याख्यान आयोजित

जोधपुर,विधि संकाय में अकादमिक क्लब का व्याख्यान आयोजित। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय में गुरुवार को अकादमिक क्लब द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो.सुनील आसोपा ने बताया की राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि संकाय की अधिष्ठाता डा.संजुला थानवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में विधि शिक्षा क्लास रूम तक सिमट के नहीं रह गई है,व्यवहारिक ज्ञान हेतु उन्हें बाहर निकलने की दरकार है।जब तक विधि विद्यार्थी समाज से नहीं जुड़ेगा तब तक सही रूप से शिक्षा प्राप्त नहीं हो सकती। राजस्थान विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय पाठ्यक्रम से होने वाली गतिविधियाँ से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें – सतर्कता जागरूकता पर सेमीनार का आयोजन

इसी कड़ी में गुरूघासीदास सेंट्रल विश्वविद्यालय के डॉ.निधि संदल ने अपने अनुभवों को यहां के विद्यार्थियों से सांझा किया। छत्तीसगढ़ की सेंट्रल विश्वविद्यालय में होने वाले नवीन प्रयोगों से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया। स्वावलंबन योजना एवं श्रवण रेखा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ होने वाली अन्य गतिविधियों की जानकारी साझा की। किसी भी संस्थान के शैक्षणिक माहौल को बनाये रखने की जिम्मेदारी वहां के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की है। विधि संकाय में होने वाली शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु आवश्यक है।
संकाय के अधिष्ठाता प्रो.सुनील आसोपा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि संकाय निरन्तर नवीन अभिप्रयोगों से गुजर रहा है और भविष्य में भी इसके निरन्तर विकास के प्रयास करता हरेगा। संकाय के पूर्वविद्यार्थी अलग- अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते आए हैं और आगे भी सफलता के परचम लहराते रहेगें। नारी सशक्ति करण की सरहाना करते हुए उन्होने कहा कि जब विधि के क्षेत्र में भी महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो ये गर्व की बात है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजवीर सिंह,प्रियांसी,प्रज्ञा,काव्या, पंकज,झंकार,दिव्यांशु,रीतिका, बृजराज सिंह,मुस्कान,उपासना एवं अभिषेक और सभी अकादमिक क्लबों के विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई। अंत में अकादमिक क्लब के मेंटर डॉ.शीतल प्रसाद मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025

बीएलओ पर चाकू से हमला

November 18, 2025