Doordrishti News Logo

चुनाव में हर समय अपडेट और सतर्क रहकर कार्य करें-त्रिपाठी

  • भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
  • आमजन के मुद्दे उठाए
  • चुनाव में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होती है
  • मीडिया संयोजक होना एक अहम दायित्व

जोधपुर,चुनाव में हर समय अपडेट और सतर्क रहकर कार्य करें-त्रिपाठी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश की पालना में भाजपा मीडिया विभाग द्वारा आयोजित जोधपुर संभाग स्तरीय मीडिया कार्यशाला रातानाडा स्थित होटल में आयोजित की गई। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में मीडिया संयोजकों की सबसे अलग और महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मीडिया संयोजक परदे के पीछे रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करता है। इस दौरान उन्होंने अपडेट रहने के टिप्स भी दिए। वर्तमान समय में मीडिया की गति बहुत तेजी से बढ़ी है। ऐसे समय में मीडिया प्रबंधन से जुड़े साथियों का यह दायित्व बनता है कि हर समय अपडेट और सतर्क रहकर कार्य करें। कांग्रेस हमेशा से भ्रम और नकारात्मक सूचना देकर जनता को गुमराह करती आई है। हमें हर दम सहज और सतर्क रहकर आम जनता को सच्चाई से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने देश में प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। हमारे मीडिया साथी तथ्यों और आंकड़ों की जानकारी एकत्रित कर कांग्रेस सरकार के कुशासन को जनता के बीच पहुंचाने का काम करें। राजपुरोहित ने कहा कि जिला मीडिया संयोजक,मोर्चों के मीडिया संयोजक और मंडल स्तर तक के मीडिया संयोजक से समन्वय बनाएं। प्रत्येक मीडिया संयोजक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। फेसबुक के अलावा ट्विटर व इंस्टाग्राम पर प्रत्येक मीडिया संयोक का एकाउंट अवश्य होना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ट्विटर पर कोई ट्वीट करें तो उसको रीटवीट् अवश्य करें।मीडिया संयोजक एक सिपाही के रूप में कार्य करता है। मीडिया संयोजक में अद्वितीय क्षमता होती हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें – पालतू श्वान ने बच्चे को काटा,केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी धर्म,जाति,भेदभाव के लागू हैं और जनता को इसका सीधा लाभ पहुंच रहा है और मीडिया संयोजक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसका युद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार करें।
आगामी विधानसभा चुनाव हम भाजपा मीडिया कर्मियों के लिए परीक्षा की घड़ी है और हमें एक महीने तक सब काम छोड़कर तन मन से जुटकर सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों और जन विरोधी नीतियों से पीड़ित आम जन की समस्या को लेकर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म का उपयोग कर जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बने,यही लक्ष्य लेकर काम करना है। आमजन से जुड़ाव ही हमारी जीत का आधार है।प्रदेश प्रवक्ता नवनीत राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा का मीडिया संयोजक होना एक अहम दायित्व है, इसलिए उस व्यक्ति को पार्टी का इतिहास,उसके संविधान,साहित्य का ज्ञान होना जरूरी है। ज्ञान बढ़ाने के लिए बुद्धिजीवियों से समसामयिक विषय पर चर्चा करते रहना चाहिए। आज सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से कहीं भी किया जा सकता है। वाट्सअप,फेसबुक,ट्यूटर, लिंकेडिन,टेलीग्राम,इंस्टाग्राम पर पार्टी के सकारात्मक विचारों का प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकताओं को पार्टी की रीति नीति को ध्यान में रखकर,मानसिक तौर पर तैयार होकर चुनावी समर में योद्धा की भांति काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में मीडिया विभाग का काम सबसे महत्वपूर्ण है। मीडिया विभाग में बहुत काम है। भाजपा को जीत का लक्ष्य लेकर चलना है। साथ ही जिले से लेकर ग्राम पंचायत तक पार्टी का कार्यक्रम,योजनाएं,केंद्र सरकार की उपलब्धियां को आम जनता तक पहुंचाना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय मुद्दे और समस्याओं को उठाकर सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया में उठाना है और जोधपुर संभाग की सभी 33 विधानसभा में भाजपा को जिताना है।

यह भी पढ़ें – पालतू श्वान ने बच्चे को काटा,केस दर्ज

इसी क्रम में जोधपुर संभाग मीडिया समन्वयक मुकेश जैनम ने सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर भाजपा कंटेंट का अधिक से अधिक प्रचार करने का आह्वान किया और कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया दोनो से बेहतर संबंध स्थापित करना है एवं पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य सहजता से करना है। शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सलभ मणि त्रिपाठी,प्रदेश प्रवक्ता नवनीत राजपुरोहित,जोधपुर संभाग समन्वयक मुकेश जैनम,संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया, जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने संबोधित किया। कार्यशाला का आरम्भ मंचासीन अतिथि ने भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात् संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने स्वागत व कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। धाणदिया ने बताया कि संभाग स्तरीय कार्यशाला में जोधपुर संभाग के जोधपुर शहर, जोधपुर देहात दक्षिण,जोधपुर देहात उत्तर, बाड़मेर,बालोतरा जैसलमेर, जालौर पाली व सिरोही जिले से भाजपा के मीडिया संयोजक,सोशल मीडिया संयोजक,आईटी सेल से जुड़े प्रदेश,संभाग,जिला एवं विधानसभा के संयोजक सम्मिलित हुए। कार्यशाला का संचालन मदन बोराणा ने किया एवं धन्यवाद आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक दीपक कड़वासरा ने किया। कार्यशाला में रमेश विश्नोई,राजेन्द्र जांगिड़,सुनील बुरड़,रमेश सिंह, कमलेश ढेलड़िया,गोपाल पटेल, जुगल किशोर बोहरा,बाबूलाल शर्मा, सुरेश राजपुरोहित,भावेश सोनी, त्रिलोक चौधरी,सुदर्शन सिंह उदावत, चिराग रावल,स्वरूपसिंह राजपुरेाहित, चिराग रावल,विकास चाण्डा,सुनील बुरड़,कमलेश ढेलड़िया,त्रिलोक चौधरी,सुदर्शन सिंह उदावत,राकेश भटनागर,जगदीश चपाणी,रोहित सोढा,गोविन्द गौड,मुकेश दवे,अरूण जोशी,हेमंत सिंह राजपुरोहित, माधु सिंह,बाबूलाल शर्मा,भीमाराम माली, दानाराम चौधरी,राजू माली,राहुल राठी,स्वरूपसिंह,लझामसिंह भाटी, विशन सिंह सोलंकी,अरविन्द सांखला, लक्ष्य खत्री,मुकेश नाबरिया,आशीश शर्मा,सुनील वैष्णव,श्रेय भाटिया, चंद्रकांत सुदेश,आशुतोष बोडा, हिमांशु कच्दवाह,भवानी सिंह देया, आकाश ओझा,महेन्द्र लखारा,हितेन ठक्कर, हुकम सिंह सहित विभिन्न जिलों के मीडिया संयोजक उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025