Doordrishti News Logo

पालतू श्वान ने बच्चे को काटा,केस दर्ज

जोधपुर,पालतू श्वान ने बच्चे को काटा,केस दर्ज। शहर के देवनगर स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में एक पालतू श्वान ने बच्चे को काट लिया। बच्चे की पिता ने श्वान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – आचार संहिता अनुपालना समीक्षा बैठक आयोजित

देवनगर पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी निवासी नरसिंगराम पुत्र सोनाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके एक पड़ौसी आकाश के श्वान ने उसके बच्चे को काट लिया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews