Doordrishti News Logo

बड़े कॉलेजों और महा विद्यालयों में एडमिशन कराने के नाम पर झांसा, 26 लाख ऐंठे

  • एजुकेशन संचालक से हुई धोखाधड़ी
  • फर्जी अंकतालिकाएं थमाई

जोधपुर,बड़े कॉलेजों व महाविद्यालयों में एडमिशन कराने के नाम पर झांसा, 26 लाख ऐंठे। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1मेें एजुकेशन सेंटर चलाने वाले एक शख्स को किसी शातिर ने बड़े कॉलेजों व महाविद्यालयों के प्रवेश दिलाने और अंक तालिकाएं उपलब्ध कराने के नाम पर 26 लाख से ज्यादा रुपए ऐंठ लिए। न तो कॉलेजों या महाविद्यालय में बच्चों का दाखिला करवाया और न ही अब रकम लौटा रहा है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। कुड़ी पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – शक्ति के मंचन से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

1सी 496 कुड़ी भगतासनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र केदारलाल की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह कुड़ी सेक्टर 1 में द एजुकेशन एकेडमी चलाता है। उसके यहां पर पहली से आठवीं तक के बच्चे अध्ययनरत हैं। उसके पास में कुछ समय पहले एजुकेशन एक्सपर्ट आखलिया चौराहा कार्यालय के नरेश प्रजापत का फोन आया था। उसने जानकारी दी कि वह बच्चों का कॉलेजों,महाविद्यालयों में एडमिशन करवा देगा और अंक तालिकाएं भी उपलब्ध करवा देगा। साथ ही कोर्स करवाने की बात भी की। परिवादी का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गया और कई बच्चों का भविष्य दांव पर लगाकर आरोपी नरेश प्रजापत को 26 लाख 26 हजार 900 रुपए फोन पे,रोकड़ आदि रूप मेें दिए गए। आरोपी ने बाद में अंकतालिकाएं उपलब्ध करवाई जो फर्जी निकली। आरोपी ने न तो कोई कोर्स करवाया और न ही एडमिशन दिलवाया। लाखों की रकम ऐंठ लिया। कुड़ी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: