Doordrishti News Logo

सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर,महिला की मौत

जोधपुर,सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला की मौत। मथानिया के किरमसरिया के पास में सडक़ किनारे खड़ी एक महिला को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की यहां मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना में जांबा फलोदी के उम्मेदाराम पुत्र जीवनराम ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि वह 11 अक्टूबर को अपनी भाभी लक्ष्मी पत्नी देदाराम के साथ बाइक पर जोधपुर की तरफ आ रहे थे। यहां किरमसरिया के पास मेें घर फोन आने पर वह बाइक रोककर बात करने लगा।

यह भी पढ़ें – संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया ओसियां विधानसभा क्षेत्र का दौरा

उसकी भाभी बाइक से उतर कर सडक़ किनारे खड़ी थी,तब पीछे से एक बाइक सवार आया और टक्कर मार दी। जिससे उसकी भाभी बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए पहले ओसियां ले जाया गया बाद में जोधपुर रैफर कर दिया गया।
यहां 16 अक्टूबर को एमडीएम अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। बाइक सवार का पता लगाया जा रहाहै।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: