Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

पर्चा बयान पर केस दर्ज

जोधपुर,आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला।शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में एक पान की दुकान के पास में आपसी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक को एमजीएच में भर्ती करवाया गया। जिसके पर्चा बयान पर पुलिस ने हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। इनकी तलाश की जा रही है।महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना में राममोहल्ला नागौरी गेट निवासी महिराज सिंह पुत्र उम्मेद सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – भाजपा शासन आने पर ही राज्य में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा-नड्डा

रिपोर्ट में बताया कि विशाल चौहान से उसका पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते विशाल चौहान,आमीन खां,फरहान आदि ने एक पान की दुकान के पास में उस पर हथियारों एवं लोहे के पाइप से लैस होकर हमला किया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। उसका एमजीएच में उपचार जारी है। रिपोर्ट के अनुसार वक्त घटना पूर्व महिराज सिंह के साथ उसका दोस्त कुलदीप भी था। आरोपियों से बातचीत से सुलह करने के लिए एक कॉम्पलैक्स के बाहर मिले थे। जहां बाद में कुलदीप घर चला गया और विशाल चौहान अपने साथियों को लेकर फिर आया और हमला किया। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

You missed