Doordrishti News Logo

तिब्बती मार्केट में दुकानों के छपरे गिरे,कोई हताहत नहीं

  • पश्चिमी विक्षोभ का असर :
  • अलसुबह शहर में हुई आंधी के साथ जोरदार बारिश
  • शाम को फिर बरसे मेघ
  • ठंड का होने लगा एहसास

जोधपुर,तिब्बती मार्केट में दुकानों के छपरे गिरे,कोई हताहत नहीं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आ गया। रविवार कुछेक हिस्सों में बारिश के बाद आज जोधपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अलसुबह आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम बदलाव के साथ ही पारा भी गिर गया। आंधी चलने से शहर के अस्थाई तिब्बती मार्केट में सजी दुकान भरभरा कर गिर पड़ी, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इधर शहर की सडक़ों पर सुबह पानी ही पानी नजर आया। शाम को फिर जोर से मेघ बरसे देर रात तक आंधी,वारिश और बिजली का दौर जारी था। विक्षोभ का असर मंगलवार तक बना रहने की संभावना है। कयास है कि मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होने के समाचार हैं। फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान अब रबी की बुवाई करने लगे है।

यह भी पढ़ें – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का राजस्थान में तूफानी दौरा

प्रदेश पर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से मारवाड़ में आज सुबह मौसम अचानक से बदल गया। अलसुबह शहर में धूल भर आंधी चलने के साथ जोरदार बारिश हुई। कई लोग तो नींद में थे,जाग होने पर पता लगा कि बारिश हो रही है। बारिश से मौसम में अचानक से ठंडक घुल गई। प्रदेश में पारा लगातार 35-40 डिग्री के बीच चल रहा था जो आज थम गया। सुबह तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार तक विक्षोभ का असर बना रहेगा, जिसके चलते प्रदेश में कुछ हिस्सों में बादल,बारिश और ओले गिर सकते हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भारत समन्वय धाम में श्रद्धापूर्वक मनाया सदगुरु प्राकट्य उत्सव

September 20, 2026

मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा

September 20, 2026

राज-एसिकॉन 2026 में जुटे देशभर के विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट

September 20, 2026

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026