Doordrishti News Logo

ट्यूबवैल पर करंट लगने से कृषक की मौत

जोधपुर,ट्यूबवैल पर करंट लगने से कृषक की मौत।निकटवर्ती मथानिया के भैसेर कोतवाली में एक कृषक की करंट लगने से मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने रिश्तेदार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।मथानिया पुलिस ने बताया कि भैंसेर कोतवाली निवासी कैलाश पुत्र डूंगरराम जाट ने मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें – श्रमिक नेता मंडल दत्त जोशी स्विज़रलेंड जाएंगे

इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार महेन्द्र पुत्र स्व.मोडाराम जाट जोकि गांव में बने ट्यूबवैल पर लगे डीपी के अर्थ में पानी डाल रहा था तब उसे करंट लग गया और वह झुलस गया। बाद में उसे मथानिया सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बीच में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: