Doordrishti News Logo

डॉ एमके आसेरी बने मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति

एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक रहे हैं डॉ आसेरी

जोधपुर,डॉ एमके आसेरी बने मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति। राजस्थान के राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के अस्थि रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ एमके आसेरी को मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय जोधपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। आदेश के तहत उनकी ये नियुक्ति कार्यग्रहण की तिथि से 5 वर्ष की सेवा अवधि अथवा 70 वर्ष,जो भी पहले हो,के लिए इनकी नियुक्ति की गई है। डॉ आसेरी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया है।

यह भी पढ़ें – एक ही रात में दो घरों से 15 लाख के जेवर व 8.50 लाख की नगदी चोरी

डॉ एमके आसेरी ने वर्ष 1984 में डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात इन्होंने ऑरथोपेडिक में मास्टर्स डिग्री भी इसी कॉलेज से प्राप्त की। तत्पश्चात इन्होंने वर्ष 1991 में आरएनटी मेडिकल कॉलेज में असिसटेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्य ग्रहण किया तथा तीन माह पश्चात डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण किया जहां पर इन्होंने लगभग 15 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। माह सितम्बर 2006 में इन्होंने 01 वर्ष के लिये पुनः आरएनटी मेडिकल कॉलेज में कार्य ग्रहण किया। इसके पश्चात सितम्बर 2007 में ये पुनः डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में 7 वर्ष तक असिसटेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्य किया तथा वर्ष 2014 में प्रोफेसर के पद पर तथा वर्ष 2018 में सीनियर प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुए। वर्ष 2018 से 2022 तक वे अधीक्षक के पद पर मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत रहे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026