Doordrishti News Logo

टैक्सी सवार महिला के हाथ से पर्स झपट ले गए बदमाश

जोधपुर,टैक्सी सवार महिला के हाथ से पर्स झपट ले गए बदमाश। नागौर जिले के मकराना से आई एक महिला अस्पताल से लौटते समय खतरनाक पुलिया संख्या एक पर लूट की शिकार हो गई। वह टैक्सी में सवार थी और स्कूटी सवार दो बदमाश बैग छीन कर ले गए। बैग में दो एप्पल के फोन और दस हजार रुपए थे। पीडि़ता ने इस बाबत सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। नागौर जिले के मकराना थानान्तर्गत जयशिव चौक की रहने वाली योगिता पत्नी सुरेश योगी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – आत्महत्या दुष्प्रेरण केस में वांछित दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट में बताया कि वह 7 अक्टूबर को जोधपुर आई हुई थी। वह एम्स अस्पताल से दोपहर के समय टैक्सी में रेलवे स्टेशन की तरफ लौट रही थी। तब खतरनाक पुलिया संख्या एक तिराहा पर टैक्सी चढऩे लगी तब पीछे से एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ में रखा पर्स लूट कर ले गए। पर्स में दो एप्पल फोन जो सवा दो लाख के थे और दस हजार की नगदी के साथ पेन आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी थे। पर्स में उसकी बेटी के जरूरी दस्तावेज भी साथ में थे। सरदारपुरा थाने में लूट का प्रकरण दर्ज कर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026