Doordrishti News Logo

टैंकर में पानी भरते युवक नीचे गिरा, मौत

जोधपुर,टैंकर में पानी भरते युवक नीचे गिरा,मौत। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सोमवार की सुबह टैंकर में पानी भरते समय नीचे गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत:बाड़मेर के माडपुरा नागाणा हाल रामराज नगर राजीव गांधी नगर निवासी भंवरलाल पुत्र भींयाराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – पिथौड़ागढ़ में चलती बोलेरो में गिरी चट्टान,9 की मौत

इसमें बताया कि उसका भाई 27 साल का नरेश कुमार टैंकर में पानी भर रहा था। तब वह असंतुलित होकर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026