Doordrishti News Logo

आईटी कंपनी के युवक की बाइक को कार ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,आईटी कंपनी के युवक की बाइक को कार ने मारी टक्कर,मौत।
शहर के एक आईटी कंपनी में काम करने वाले युवक की बाइक को कार चालक ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की एम्स अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर कार नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश आरंभ की है। कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने में नागौर जिले के सुरपालिया निवासी मनोज खौड़ पुत्र भगवानाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – मकान में पकड़ा अवैध गैस रिफ्लिंग का कारोबार,गिरफ्तार 94 सिलेण्डर बरामद

रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई सुरेश यहां मधुबन हाउसिंग बोर्ड में रहता था और एक आईटी कंपनी में काम करता था। वह 30 सितंबर को अपनी बाइक से शताब्दी सर्किल होकर कुड़ी की तरफ निकल रहा था। तब शताब्दी सर्किल के समीप एक कार का चालक गलत दिशा से आया और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर वह चल बसा। कुड़ी पुलिस अब कार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026