Doordrishti News Logo

एक अक्टूबर से फिर हड़ताल पर जाएंगे पेट्रोल पंप संचालक

  • सुबह 6 से शाम 6 बजे तक करेंगे सांकेतिक हड़ताल
  • दो अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

जोधपुर,एक अक्टूबर से फिर हड़ताल पर जाएंगे पेट्रोल पंप संचालक।
राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालक एक अक्टूबर से फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ते हुए वैट पर सरकार ने 10 दिन में समाधान करने के लिए कहा था लेकिन दो सप्ताह बाद भी समाधान नहीं निकला है। इससे परेशान होकर एक अक्टूबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दो अक्टूबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें – गांधी जयंती पर होगी सद्भावना दौड़

दरअसल एसोसिएशन की ओर से वैट कम करने समेत अन्य मांगें की जा रही हैं। इसके लिए 13 और 14 सितंबर को दो दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई थी,लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई।15 सितंबर को ही सरकार से बातचीत के दौरान मिले आश्वासन के बाद इस हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था। पंद्रह सितंबर को सचिवालय में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें हमारी पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट समेत कई मांगों पर 10 दिनों में समाधान की बात कही गई थी। तब कहा गया था कि वैट के लिए एक एम्पावर्ड कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें तीन सदस्य राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के और तीनों तेल कंपनियों की ओर से अपने प्रतिनिधियों सहित सारे फैक्ट और डिटेल्स उपलब्ध करवाएंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026