Doordrishti News Logo

पैदल जा रही महिला का पर्स छीन कर भागा बदमाश

संदेह के आधार पर युवक को पकड़ा

जोधपुर,पैदल जा रही महिला का पर्स छीन कर भागा बदमाश। शहर के मगराज का टांका के क्षेत्र में एक महिला का पर्स युवक छीनकर भाग गया। पर्स में दो मोबाइल और 12 हजार रुपए थे। महिला की तरफ से मंडोर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें – पानी पीते पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक,मौत

थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि मगराज का टांका पहाडग़ंज प्रथम में रहने वाली मेरूहन बानो पत्नी नजीर मोहम्मद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 24 सितंबर को पैदल ही गली से निकल रही थी। तब एक युवक अचानक से उसके नजदीक आया और उसका पर्स छीनकर ले गया। पर्स में दो मोबाइल, 12 हजार रुपए,आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। थानाधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। संभवत: बुधवार तक वारदात खुल जाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed