तस्करी का माल खुर्दबुर्द किये जाने के संदेह में दोहरा हत्याकांड
जोधपुर, अफीम तस्करी का माल खुर्दबुर्द किए जाने के संदेह में गत महिने दो लोगों की हत्या हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण में हार्डकोर अपराधी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। प्रकरण में अग्रिम तफ्तीश के लिए दो बदमाशों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 9 दिसम्बर तक पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मांगीलाल नोखड़ा को एक दिन पहले ही रिमाण्ड खत्म होने पर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था। कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गत माह अफीम तस्करी का माल खुर्दबुर्द किए जाने के संदेह में महेंद्र व भैराराम का अपहरण व हत्या हुई थी। पुलिस ने इसमें हार्डकोर अपराधी नोखड़ा भाटियान निवासी मांगीलाल नोखड़ा सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। अब प्ररकण में अग्रिम अनुसंधान के लिए उसके भाई सुरेश नोखड़ा एवं सुनील कावां को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश कर 9 दिसम्बर तक रिमाण्ड पर लिया गया है। अभियुक्तों से मौका तस्दीक के साथ माल के बारे में पूछताछ की जा रही है। घटना में और कौन-कौन लोग शरीक थे इसका भी पता लगाया जा रहा है।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

