राजे समर्थकों की पद यात्रा 26 को, बैनर का विमोचन
वसुंधरा राजे को वापस मुख्यमंत्री बनाने की कामना को लेकर निकाली जाएगी पद यात्रा
जोधपुर,राजे समर्थकों की पद यात्रा 26 को, बैनर का विमोचन। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक उन्हें वापस मुख्यमंत्री बनाने की कामना को लेकर पाल बालाजी पदयात्रा निकालेंगे एवं 251 किलो का प्रसाद का भोग पाल बालाजी को लगाएंगे। ये समर्थक सोजती गेट स्थित गणेश मंदिर से पाल बालाजी तक की पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा के बैनर का विमोचन आज किया गया।आयोजनकर्ता जुगल पंवार व मीडिया प्रभारी मनोज डगला ने बताया 26 सितंबर को शामचार बजे राजे समर्थक सोजती गेट गणेश मंदिर से ध्वजा की पूजा अर्चना कर रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें- लाचू कॉलेज पीड़ित कर्मचारियों का धरना जारी
यहां से जालोरी गेट,शनिचरजी का थान,बारहवीं रोड होते हुए पाल बालाजी मंदिर तक पद यात्रा कर बालाजी से राजे को वापस मुख्यमंत्री बनाने की कामना करेंगे। गौरव सैनिक भीयाराम माचरा ने बताया कि यात्रा अनुशासित तरीके से निकले इस बात का सभी कार्यकर्ता विशेष ध्यान रखेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

