Doordrishti News Logo

परिवर्तन संकल्प यात्रा का जोधपुर में भव्य स्वागत

केन्द्रीय मंत्री शेखावत,असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रथ में थे सवार

जोधपुर,परिवर्तन संकल्प यात्रा का जोधपुर में भव्य स्वागत।रामदेवरा से चार सितंबर को आरंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का शाम को बिलाड़ा भोपालगढ़ से जोधपुर सीमा में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा बनाड़ के बाद वीर तेजाजी ब्रिज, सारण नगर से होते हुए कल्याण सिंह कालवी प्याऊ पहुंची। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने यात्रा रथ की अगवानी की।युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों पर यहां मौजूद थे। फूलों की वर्षा के साथ केन्द्रीय मंत्री शेखावत,मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,यात्रा के संभाग प्रभारी राजेन्द्र गहलोत,पूर्व सांसद नारायण पंचारिया,प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा,यात्रा के सह संयोजक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग सहित सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरुवार शाम को दिल्ली से जोधपुर पहुंचे और बनाड़ के समीप परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए। रथ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे। यात्रा बाद में गांधी मैदान पहुंच के सभा में बदल गई।

यह भी पढ़ें – बीएसएफ आरक्षक की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

कालवी प्याऊ से यात्रा रसाला रोड से पावटा चौराहा पर पहुंची। मार्ग में अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। पुरानी हाईकोर्ट के सामने पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने भी स्वागत किया। नई सड़क चौराहा होते हुए सोजती गेट गणेश मंदिर पहुंची। यहां पर व्यापारियो ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। पुरीतिराहे से स्टेशन रोड,रेलवे स्टेशन चौराहा,सहकार भवन से गुजरते हुए राज रणछोड़दास मंदिर के पहुंचने पर अभिनदंन किया। सरप्रताप स्कूल मार्ग से महात्मा गांधी अस्पताल के सामने से गुजरते हुए जालोरी गेट चौराहा पहुंची। यहां पर भव्य स्वागत के दौरान उत्सव का माहौल नजर आया। सरदारपुरा गोल बिल्डिंग, बी रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंची। अनेक स्थानों पर यात्रा के स्वागत हुआ। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा और महापौर वनिता सेठ ने यात्रा रथ में सवार नेताओं का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 300 परिवारों से करोड़ों की ठगी करने वाला फिर गिरफ्तार

ये थे सभा में मौजूद
गांधी मैदान में आयोजित सभा में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारिया,प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा,प्रदेश मंत्री डॉ.महेन्द्र कुमावत,यात्रा के सह-संयोजक जोगेश्वर गर्ग,महापौर वनिता सेठ, ज्योति मिर्धा,सूर्यकांता व्यास,जसवंत सिंह विशनोई सहित भाजपा के वर्तमान व पूर्व सांसद और विधायक मौजूद थे।

18 दिन में 2574 किमी यात्रा
तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा चार सितंबर को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रामदेवरा जैसलमेर से यात्रा प्रारम्भ हुई। यह यात्रा 18 दिन में 2574 किलोमीटर चलकर जोधपुर संभाग,अजमेर और नागौर जिले की कुल 51 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जोधपुर पहुंची।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026