Doordrishti News Logo

बीएसएफ आरक्षक की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

जोधपुर,बीएसएफ आरक्षक की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत। सीमा सुरक्षा बल जोधपुर मुख्यालय पर तैनात एक आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए एम्स चिकित्सालय ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस बारे में मंडोर थाने में मर्ग मेंं रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – अनंत चतुदर्शी का जुलूस 28 को और ईद मिलादुन्नी का 29 को निकलेगा

मंडोर पुलिस ने बताया कि सोनितपुर आसाम का रहने वाला 38 साल का विकास सिंह पुत्र रामासहाय सिंह यहां 114 बटालियन बीएसएफ में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। उसकी अचानक तबीयत बिगडऩे पर पहले बीएसएफ अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाद में एम्स में रैफर कर दिया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। घटना के संबंध में फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ के एएसआई आईदानराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। जो सहायक कमाण्डेंट प्रशासन अजयपाल सिंह की तरफ से प्रेषित की गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद सौंप दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026