Doordrishti News Logo

अग्नि परीक्षा से राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आगाज़

जोधपुर,अग्नि परीक्षा से राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आगाज़। राष्ट्रीय नाट्य समारोह के शुभारंभ के अवसर पर जयपुर की नाट्य संस्था परंपरा नाट्य समिति ने डॉ हरिराम आचार्य द्वारा लिखित नाटक अग्नि परीक्षा का मंचन किया। जिसका निर्देशन राजस्थान संगीत नाटक अकादमी से अवार्ड प्राप्त दिलीप भट्ट ने किया। नाटक अग्नि परीक्षा कथा प्रधान नाटक नहीं कथ्य प्रधान विचारात्मक नाटक है। जयपुर की प्राचीन लोकनाट्य तमाशा शैली पर एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति है और इस नाटक में नारी द्वारा अग्नि परीक्षा के तीन महत्वपूर्ण प्रसंग हैं। जो आज भी और पौराणिक काल में भी नारी उत्पीड़न के ज्वलत प्रमाण हैं। सती का आत्मदाह,सीता की अग्नि परीक्षा,पद्मिनी का जौहर और सती प्रथा के नाम पर विधवा बहू का देह दहन। यह प्रासंगिक प्रसंग इस कथ्य और तथ्य को भरपूर रेखांकित भी करते हैं कि सत्य और सत की ओट लेकर नियंता की मुद्रा में नारी को ही हर क्षण प्रताड़ित होना पड़ता है और उस युग से ही आज के इस आधुनिक युग में भी यह हाल नारी का हो रहा है। आज नारी को निर्वस्त्र करते हुए पुरुष चुकते नहीं हैं।

यह भी पढ़ें – 12 साल के बच्चे की फंदा लगाने से संदिग्ध हालात में मौत

मंच पर
सूत्रधार-दिलीप शाह,शिव खिलजी- सिकंदर अब्बास,राणा एवं राम- सचिन भट्ट,सती एवं पद्मिनी-शाब्दिक शर्मा,सीता एवं फूल कंवर-आंचल अग्रवाल,गणेश एवं कौटस-मनीष चौरसिया,ससुर एवं कौटस-सीपी नागर,सास-ममता बगडाई,शिव- अमोह टेलर,कोरस-हर्ष भट्ट,शुभम महावर,पारस महावर,सुमित सेलन, अभिषेक शर्मा,रोहित यादव।

यह भी पढ़ें – बीएसएफ आरक्षक की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

मंच परे
तबला-शैलेंद्र शर्मा,हारमोनियम- मुकेश वर्मा,मेकअप-असलम पठान, प्रकाश शहजोर अली,सहायक-सचिन भट्ट।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी व उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,संस्कृति मंत्रालय, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन 21 से 25 सितंबर तक जय नारायण व्यास टाउनहॉल जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है। आज का समारोह का उद्घाटन अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने दीप प्रज्वलित कर सभी दर्शकों का शब्दों से स्वागत किया। राष्ट्रीय नाट्य समारोह की परिकल्पना उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयाग राज के निदेशक प्रो सुरेश शर्मा द्वारा की गई एवं कार्यक्रम को मूर्तरूप प्रदान करने का श्रेय बिनाका जेश मालू अध्यक्ष राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर का रहा।
राष्ट्रीय नाट्य समारोह समारोह के दूसरे दिन कल शाम 7.15 बजे लिविंग थिएटर दिल्ली का शेख खैरूद्दीन के निर्देशन में नाटक इंकलाब शहीदों के नाम का मंचन होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026