Doordrishti News Logo

केंद्रीय संचार ब्यूरो का रामदेवरा में जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर,केंद्रीय संचार ब्यूरो का रामदेवरा में जागरूकता कार्यक्रम।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा स्थानीय ग्राम पंचायत रामदेवरा और छोटा देवी गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण के संयुक्त तत्वाधान में रामदेवरा में विद्यार्थियों,श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंजू चारण ने 14 से 28 सितंबर हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी देश को एक सूत्र में बांधने की शक्ति रखती है। ग्राम पंचायत रामदेवरा के ग्राम विकास अधिकारी चौथाराम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,स्वच्छ भारत मिशन,राष्ट्रीय पोषण,साफ सफाई और स्वच्छता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – निधन पर परिवार गांव गया,चोर नगदी जेवरात ले गए

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर के केआर सोनी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां पर आधारित प्रचार सामग्री वितरण करने के साथ सरकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। विद्यालय परिसर डाली बाई चौराहा फलोदी, बीकानेर चौराहा इत्यादि स्थानों पर श्रद्धालओं,पैदल यात्रियों के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं श्रुति लेख प्रतियोगिताएं आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कार कर सम्मानित किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026