Doordrishti News Logo

महिला को एमडी ड्रग बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,महिला को एमडी ड्रग बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार। शहर की महामंदिर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में वांछित चल रहे मुल्जिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो माह से फरार चल रहा था। आरोपी ने एक महिला को एमडी ड्रग बेची थी। तब रातानाडा पुलिस द्वारा महिला को पकड़ा गया था। जो थाने की फर्जी यूनिफार्म पहने पकड़ी गई थी।

यह भी पढ़ें – रेल दुर्घटना पर राहत व बचाव का मॉक ड्रिल

थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि रातााडा पुलिस द्वारा 27 जुलाई को ट्विंकल नाम की लडक़ी को एमडी ड्रग एवं अवैध अफीम के दूध के साथ पकड़ा था। उसके पास से 15 ग्राम एमडी और 50 ग्राम अफीम का दूध मिला था। जिस पर उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में किसी अन्य से मादक पदार्थ खरीदने की बात सामने आने पर विक्रेता आरोपी हेमनगर जोलियाली झंवर निवासी गोविंद पुत्र भींयाराम बेनिवाल को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल शोभा राम,कांस्टेबल प्रकाश,रतनलाल, सुनील,सुरेश एवं गोपाल को शामिल किया गया। आरोपी से अब मादक पदार्थ खरीद फरोख्त के बारे में पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026