Doordrishti News Logo

एमडीएमएच में दुर्लभ सुपरास्टरनल डरमोइड सिस्ट की सर्जरी

जोधपुर,एमडीएमएच में दुर्लभ सुपरास्टरनल डरमोइड सिस्ट की सर्जरी। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में 22 वर्षीय महिला जो पिछले 5 सालों से गले के निचले हिस्से में गांठ की तकलीफ के साथ सर्जिकल आउटडोर में डॉ.दिनेश दत्त शर्मा के पास आई।डॉ दिनेश दत्त शर्मा ने मरीज को देखकर मथुरादास माथुर अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया। महिला ने बताया कि वह पिछले 5 साल से इस गांठ से परेशान है और काफी जगह दिखाई लेकिन किसी ने भी ऑपरेशन की सलाह नहीं दी इस वजह से गांठ धीरे-धीरे बढ़ती रही और उसके गले में दबाव रहने लगा,खाना खाने में तकलीफ तथा कभी-कभी सांस लेने में भी परेशानी होने लगी।

यह भी पढें – डी फार्मेंसी कराने के नाम पर 86 हजार की ठगी

डॉ दिनेश दत्त शर्मा ने मरीज की सभी जांच करवाई और जाचों में पता लगा कि मरीज के गले के निचले हिस्से में डरमोईड सिस्ट नामक एक गांठ है। डरमौईड सिस्ट मुख्यतःसर,गर्दन, फेस,आंख के चारों तरफ एवं अंडाशय में होती है। गर्दन के निचले हिस्से में जिसे सुपरास्टरनल रीजन कहा जाता है तथा स्टरनम के पीछे जिससे मीडियास्टाईनम कहा जाता है,वहां पर इस प्रकार की गांठ अति दुर्लभ होती है।

यह भी पढ़ें – एमजीएच में हुआ पोर्टल हाईपरटेनशन का जटिल ऑपरेशन

इस तरह की गांठ का ऑपरेशन होता है बड़ा चैलेंजिंग
डॉ.दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की गांठ,जो गले के नीचे वाले भाग में होती हैं,जहां पर आसपास की खून की नसों केरोटीड वेसल्स और इंटरनल वेसल्स आती तथा साथ में गांठ ने थायराइड,गले में भोजन की नली तथा स्वास की नली को जकड़ रखा था और इसकी वजह से उन पर दबाव आ रहा था।इन सबको बचाकर छाती के पीछे से इस प्रकार की गांठ निकालना बहुत ही चैलेंजिंग होता है। इस कार्य को अंजाम दिया मथुरा दास माथुर अस्पताल के सर्जरी की टीम ने।
ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉक्टर दिनेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में डॉ. अखिलेश गुप्ता डॉ.हेमंत कुमार,डॉ. किशन तथा एनेस्थेटिस्ट टीम में डॉ. शोभा उज्जवल,डॉ.गीता सिंगारिया, डॉ.भरत चौधरी,डॉ.आभास छाबड़ा, डॉ.बृजेश,नर्सिंग ऑफिसर इंचार्ज सलीम,हरीश चौधरी,सुमित्रा चौधरी आदि का योगदान रहा। मथुरा दास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने बताया कि मरीज का ऑपरेशन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निःशुल्क हुआ है।
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित तथा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलीप कच्छावाह ने ऑपरेटिंग टीम को बधाई दी और उनके कार्य के सराहना की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026