Doordrishti News Logo

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने ली शपथ

जोधपुर,सर्व ब्राहमण महासभा राष्ट्रीय पंजीकृत राजस्थान इकाई की जोधपुर जिला महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस समारोह की मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास व अध्यक्षता पूर्व भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी ने की। इस अवसर पर सूर्यकांता व्यास ने कहा कि आज के युग में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को संगठित होना आवश्यक है। महिलाएं संगठित होगी तो समाज संगठित होगा और समाज संगठित होगा तो देश संगठित होगा। उन्होंने महिला कार्यकारिणी की उन सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी जिन्होंने आज शपथ लिया।

यह भी पढ़ें – गांधी मैदान में 21 को होगा परिवर्तन संकल्प यात्रा का समापन

इस अवसर पर जगत नारायण जोशी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन अपने आप में एक बहुत बड़ा कार्य है। मैं आशा करता हूं कि यह कार्यकारिणी सर्व ब्राह्मण समाज के लिए,खासकर जिस घर में भी बेटियां पैदा हो वहां ढोल नगाड़े थालियां बजनी चाहिए क्योंकि एक महिला ही है जो किसी की मां,बेटी, बहू और पत्नी है। अगर वह नहीं होगी तो आगे हमारा संसार कैसे चलेगा? इसलिए हमारे घर में बिटिया का जन्म होने पर खुशियां मनाई जानी चाहिए। हमारी मातृशक्ति को संगठित हो कर ऐसे संगठनों का विकास करना चाहिए मैं अपनी तरफ से सर्व ब्राह्मण महासभा की समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष संगीता बोहरा,उपाध्यक्ष श्रद्धा दाधीच, महासचिव बिंदु व्यास,सह सचिव मधु तिवारी, कोषाध्यक्ष शगुन व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुशी उपाध्याय,सचिव नंदिनी जोशी,कांता व्यास आदि ने शपथ ली।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पूजा शर्मा संभाग प्रभारी,नंदा बोहरा एवं महासचिव गोपाल राज कल्ला  उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026