Doordrishti News Logo

डेयरी बूथ संचालक और भाई गिरफ्तार

नगर निगम कर्मचारी के साथ राजकार्य में बाधा और हत्या प्रयास का आरोप

जोधपुर,डेयरी बूथ संचालक और भाई गिरफ्तार। शहर के बाईजी का तालाब क्षेत्र में गत फरवरी माह में सरस बूथ केबिन हटाने के समय नगर निगम अतिक्रमण कर्मचारियों से बदसलूकी और हत्या प्रयास के प्रकरण में पुलिस ने जांच के बाद अब बूथ संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि गत फरवरी माह में सरस डेयरी बूथ हटाने गए नगर निगम अतिक्रमण कर्मचारियों के साथ बूथ संचालक और उसके परिजन के द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के साथ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज हुआ था। इसमें हत्या प्रयास की धारा भी लगाई गई।

यह भी पढ़ें – फलोदी का वांछित आरोपी पिस्टल और चार कार्टेज के साथ गिरफ्तार

मामला एससीएसटी से जुड़ा होने पर एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा इसकी जांच की गई। पुलिस ने अब प्रकरण में सरस बूथ केबिन संचालक बाईजी का तालाब गर्ल्स स्कूल के पीछे रहने वाले अशोक सोलंकी पुत्र पुखराज सोलंकी एवं उसके भाई संजय सोलंकी को राजकार्य में बाधा डालने,हत्या प्रयास प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026