11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
जोधपुर,11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत।
मथानिया में तिंवरी क्षेत्र में 11केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें – राज्य में मेलों का हो रहा कुशल प्रबंधन-बोराणा
मथानिया पुलिस ने बताया कि चौहानों की ढाणी जुगतसिंह नगर हाल गांधी नगर तिंवरी निवासी पूनाराम पुत्र जस्साराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 18 साल का युवराज गुरुवार की शाम को अपने किसी काम से तिंवरी क्षेत्र में निकल रहा था। तब 11 केवी विद्युत लाइन एडीपी के पास में वह करंट की चपेट मेें आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

