कार के शीशे फोड़कर बैग उड़ाने वाली गैंग सक्रिय
- एक और कार का शीशा फोड़ बैग उड़ाया
- 40 हजार रुपए निकाल बैग को सड़क पर फेंका
जोधपुर,कार के शीशे फोड़कर बैग उड़ाने वाली गैंग सक्रिय।शहर में कार का शीशा फोडकऱ बैग उड़ाने वाली गैंग प्रतापनगर एरिया में सक्रिय हो गई है। लगातार दूसरी बार कार के शीशे फोडकऱ बैग चुराया गया है। इस बार शातिर ने बैग को सडक़ पर फेंक दिया और उसमें से 40 हजार रुपए पार कर लिए। दो दिन पहले ही प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था और अब प्रतापनगर थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस फुटेज से बदमाशो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि अशोक उद्यान के पास सी- 41 पाल रोड पर रहने वाले राजाराम पुत्र फाउलाल माली ने मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर परिचित धनीषा के साथ आखलिया चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर आया था। जहां पास में ही कार खड़ी की थी। सामान पसंद नहीं आने पर वापिस कार पर लौटा तो ड्राइवर सीट के पास वाला कांच टूटा हुआ मिला। सीट पर रखा बैग गायब था। नजदीक ही सडक़ पर बैग मिल गया। किसी शातिर ने बैग से 40 हजार रुपए निकाल लिए और बैग को फेंक दिया। प्रतापनगर पुलिस अब बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें – तकनीकि कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
गौरतलब है कि आखलिया चौराहा के समीप रावतम प्लाजा के पास में भी दो दिन पहले एक कार के पिछली सीट से शीशा फोड़ कर बैग चुराया गया था। बैग में लेपटॉप मय चार्जर था। इस बारे में जयपुर के करधनी निवासी प्रवीण टाक की तरफ से प्रतापनगर सदर थाने मेें रिपोर्ट दी गई थी। मगर मामला अब तक नही खुल पाया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

