तकनीकि कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी
जोधपुर,तकनीकि कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन वेस्ट केबिन पर तकनीकि कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार इस कार्य के कारण ये रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाड़ी संख्या 19223,अहमदाबाद- जम्मूतवी ट्रेन 14 से 17 सितंबर तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी।अर्थात यह ट्रेन पठानकोट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2.गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी- अहमदाबाद ट्रेन 16 से 18 सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह ट्रेन जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3.गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी- अहमदाबाद ट्रेन 19 सितंबर को जम्मूतवी के स्थान पर जालन्धर सिटी से संचालित होगी अर्थात यह ट्रेन जम्मूतवी-जालन्धर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें – धारदार हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
4.गाड़ी संख्या 19225,भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन जो 15 से 18 सितंबर तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5.गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी- भगत की कोठी ट्रेन 15 से 18 सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी,अर्थात यह ट्रेन जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

