Doordrishti News Logo

सूर्यनगरी एक्सप्रेस का एलएचबी रैक से संचालन शुरू

  • विधायक व महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • यात्री सुविधाओं में वृद्धि

जोधपुर,सूर्यनगरी एक्सप्रेस का एलएचबी रैक से संचालन शुरू।
सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एलएचबी रैक से संचालन मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास व नगर निगम(दक्षिण) की महापौर वनिता सेठ ने हरी झंडी दिखाकर बांद्रा टर्मिनस रवाना किया।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 12479/12480, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ किया गया है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें- नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य से हिसार- सिकन्दराबाद परिवर्तित से चलेगी

ट्रेन के बांद्रा टर्मिनस रवानगी पर मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास व नगर निगम (दक्षिण) की महापौर वनिता सेठ ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक ने ट्रेन के लोको पायलट चंद्रशेखर व सहायक लोको पायलट मंगलसिंह रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर ललित शर्मा,मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी,मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तंवर,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा,महामंत्री मनीष पुरोहित, करणसिंह खींची,विजय राजोरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र तंवर,जिला मंत्री आदित्य गहलोत,शोभित राठी, कार्यकर्ता राजेन्द्र पालीवाल व महेंद्र मेघवाल इत्यादि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत 

22 कोचों का अत्याधुनिक एलएचबी रैक

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एलएचबी रैक में 1 फर्स्ट एसी,2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,7 स्लीपर,4 जनरल क्लास व दो पॉवर कार सहित 22 डिब्बे हैं।

ट्रेन को सजाया फूल मालाओं से

एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ होने पर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के नए डिब्बों तथा इलेक्ट्रिक इंजन पर फूल मालाओं से सजावट की गई तथा यात्रियों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026