Doordrishti News Logo

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निःशुल्क शिविर में 139 ग्रामीण लाभान्वित

जोधपुर,कुलपति प्रो.वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर की संगठक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, जोधपुर के विशेषज्ञ शिक्षक चिकित्सकों की टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत करवड़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।होम्योपैथी चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. वृषाली बारब्दे ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.मनाली त्यागी एवं डॉ.प्रियंका कपूर ने इस शिविर में कुल 139 ग्रामवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया।

ये भी पढ़ें- 150 प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों का किया सम्मान

शिविर में वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियां जैसे त्वचा की एलर्जी, सिरदर्द,कमजोरी,खून की कमी, मधुमेह,जुकाम,दमा,महिलाओं से सम्बन्धी बीमारियाँ जैसे सफेद पानी, मासिक चक्र एवं वृद्धावस्था के रोग जैसे कमजोरी,जोड़ों का दर्द विशेषकर घुटनों का दर्द,पाचन सम्बन्धी रोग, बच्चों के रोग जैसे उल्टी,दस्त,बुखार एवं कब्ज होना इत्यादि से ग्रसित ग्रामीणों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां देकर लाभान्वित किया गया।

ये भी पढ़ें- स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम शुरू

शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए डॉ.मनाली त्यागी ने इस मौसम में होने वाले सामान्य वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू बूखार, मलेरिया,टाइफाइड इत्यादि के फैलने के लिए मच्छर जिम्मेदार होते हैं, उनकी जानकारी देते हुए घर के अन्दर और बाहर की साफ-सफाई का महत्त्व बताया। डॉ. प्रियंका कपूर ने बताया कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने में स्वास्थ्य की अच्छी आदतों तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के संस्कारों का अभ्यास कराया जाना चाहिए।करवड़ सरपंच बालाराम थोरी तथा बीएचएमएस द्वितीय के विद्यार्थी योगेश बाना,प्रतिष्ठा शर्मा,नर्सिंग कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी एवं सहायक संतोष ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026