Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के माता-पिता ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर माता-पिता की वैक्सीन लगवाते हुए फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि शेखावत के पिताजी शंकर सिंह शेखावत एवं माताजी मोहन कंवर ने जोधपुर में वैक्सीन लगवाई।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीन लगवाकर कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण को शुभ योग दिया। इस क्रम में मेरे माता-पिता ने भी पूरे विश्वास के साथ जोधपुर में वैक्सीन लगवाई। दोनों ही इस चरण की पात्रता के अंतर्गत आते हैं और अपनी बारी आने की उत्साह से प्रतीक्षा कर रहे थे। अपने माता-पिता को महामारी से सुरक्षित देखने से बड़ी संतुष्टि संभव नहीं। शेखावत ने कहा कि आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वैक्सीनेशन के इस दूसरे चरण में खुद को और अपने घर-परिवार के लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दिलाकर संक्रमण से अवश्य सुरक्षित करें।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026