Doordrishti News Logo

150 प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों का किया सम्मान

  • शिक्षा समिति सैन समाज पुरबिया का आयोजन
  • चिकित्साकर्मियों को समर्पित रहा सम्पूर्ण आयोजन

जोधपुर,150 प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों का किया सम्मान। सैन समाज संस्था पुरबिया जोधपुर के तत्वाधान में शिक्षा समिति ने समाज संस्था का वार्षिक प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आदर्श विद्या मंदिर स्थित केशव परिसर कमला नेहरू नगर में आयोजित किया गया। इस समारोह में 150 से अधिक विधार्थियों का सम्मान किया गया। शिक्षा समिति ने चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त सभी समाज बंधुओ का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही मानव जीवन मे चिकित्साकर्मीयों की भूमिका का वर्णन किया गया।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष चेतन प्रकाश सेन ने बताया की समिति द्वारा 150 प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज के भामाशाहों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और सेनजी प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धीरज सेन,शिक्षा समिति के अध्यक्ष चेतन प्रकाश सेन एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें – सड़क हादसे में जातरू और अन्य की मौत

समारोह में दन्तरोग विशेषज्ञ धीरज सैन,सेवानिवृत्त रामचंद्र परिहार, चिकित्सा विभाग में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट डॉ सीमा चौहान, डिम्पल सैन,साधना सैन तथा सैन समाज (पुरबिया)के अध्यक्ष एडवोकेट सुल्तान सैन आदि अतिथि के रूप मे उपस्तिथ थे। सुल्तान सैन ने कार्यक्रम की शुरुआत कर सभी अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया,शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने विशिष्ठ भामाशाह केशवचंद्र चौहान का सम्मान करते हुएं समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिक्षा समिति के संरक्षक प्रमोद प्रकाश सैन ने आधुनिक युग मे शिक्षा की महत्ता को स्पष्ठ करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी औऱ अशिक्षा से समाज मे व्याप्त कुरूतियों को शिक्षा के माध्यम से कैसे उखाड़ा जा सकता है के बारे में समाज को अवगत कराया। समारोह में कक्षा 3 से 12वीं तक के समाज के कुल 150 प्रतिभावान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को मोमेंटो औऱ गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। राजकीय सेवा में चयनित नवयुवक-युवतियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया। भामाशाहों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका साधुवाद दिया गया। कार्यक्रम 5 लाख रुपये देने वाले विशिष्ठ भामाशाह स्व.कमला देवी के जीवन संघर्ष को व्यक्त किया गया। अंत मे शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष गेंदालाल ने समिति का वर्षभर का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सैन समाज के सभी वरिष्ट सदस्य,शिक्षा समिति की सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित थी। संचालन संजय पंवार ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026