Doordrishti News Logo

मवेशियों के लिए टांके से पानी निकालते वृद्धा गिरी,डूबने से मौत

जोधपुर,मवेशियों के लिए टांके से पानी निकालते वृद्धा गिरी,डूबने से मौत। शहर के निकटवर्ती राजीव गांधी नगर स्थित पोपावास गांव में एक वृद्धा की पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। वह टांके से मवेशियों के लिए पानी निकाल रही थी। पैर फिसलने पर वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस बारे में मृतका के पुत्र की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – कलक्टर ने किया निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि पोपावास निवासी भल्लाराम पुत्र बस्ताराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी मां 58 साल की चंपादेवी खेत पर बने टांके में मवेशियों के लिए पानी निकाल रही थी। तब वह पैर फिसलने से अचानक गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: