मरुधर एक्सप्रेस आज से वाराणसी की बजाय प्रतापगढ़ जाएगी
- वाराणसी जंक्शन पर रेलवे यार्ड रिमॉडलिंग
- मरुधर एक्सप्रेस के 35 फेरे होंगे प्रभावित
- रायबरेली के रास्ते जाएगी प्रतापगढ़ जंक्शन
जोधपुर,मरुधर एक्सप्रेस आज से वाराणसी की बजाय प्रतापगढ़ जाएगी।उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर से वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस रविवार से 35 फेरों तक वाराणसी सिटी की बजाय जोधपुर से
प्रतापगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच संचालित होगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर से संचालित मरुधर एक्सप्रेस के गंतव्य स्टेशन में आंशिक रूप से परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 10 सितंबर से 14 अक्टूबर तक जोधपुर से वाराणसी सिटी की बजाय प्रतापगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के मध्य चलेगी।
यह भी पढ़ें – नेत्रदान पखवाड़ा संपन्न
खेड़ा ने बताया कि वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेन14854/14864/14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 10 सितंबर से 14 अक्टूबर तक (35 फेरे) प्रतापगढ़ जंक्शन स्टेशन तक परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-रायबरेली संचालित की जाएगी।वापसी में ट्रेन 14853/ 14863/14865,वाराणसी सिटी- जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 11 सितंबर से 15अक्टूबर तक(35फेरे) वाराणसी सिटी की बजाय प्रतापगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से रायबरेली व लखनऊ के रास्ते जोधपुर आएगी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

