कायस्थ वरिष्ठजन द्वितीय स्नेह मिलन सम्पन्न
जोधपुर,कायस्थ वरिष्ठजन द्वितीय स्नेह मिलन सम्पन्न। जोधपुर के कायस्थ वरिष्ठ जनों का दूसरा सम्मेलन शनिवार को श्रीआनन्द भैरूजी के हॉल में सम्पन्न हुआ।समारोह में सर्वप्रथम कामेश्वर लाल माथुर व रमेश चन्द्र माथुर ‘कृतज्ञ’ ने श्रीआनन्द भैरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तत्पश्चात डॉ.द्वारिका लाल माथुर व डा.राजेंद्र प्रसाद माथुर ने दीप प्रज्वलित कर भगवान चित्र गुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डाक्टर अरविन्द माथुर ने डायबिटीज़ में सावधानियाँ, स्वस्थ पौष्टिक पोषण,वृद्धजनों के खाने-पीने,सोने तथा अन्य क्रिया कलापों को सही,स्वस्थ ढंग से करने के बारे में विडियो द्वारा विस्तार से जानकारी दी। मेजर जनरल (रिटायर्ड) प्रवीण माथुर ने अपने,एन्टार्कटिक महाद्वीप के 90 दिनों के प्रवास के अनुभव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न गायक,गायिकाओं ने भावपूर्ण भजनों तथा फ़िल्मी गीतों से कार्यक्रम में समाँ बाँध दिया।
यह भी पढ़ें – पॉलिटेक्निक कालेज में मिशन-2030 पर गहन परामर्श कार्यक्रम
लीला माथुर,गुलाब माथुर, कुसुम माथुर,मधुबाला माथुर,रमेश माथुर कृतज्ञ,राजकुमार,सुरेन्द्र,नरेन्द्र, राजेंद्र,किशन लाल,नन्दलाल,प्रमोद, राजेंद्र (राजू),डॉ.अरविन्द राय,भवनेश चन्द्र आदि के मधुर गायन ने श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। डॉ.राजेंद्र प्रसाद माथुर ने अगले कार्यक्रम को प्रायोजित करने की घोषणा की।अन्त में संयोजक रमेश चन्द्र माथुर ने स्नेह मिलन के सफल आयोजन के लिए समस्त उपस्थित वरिष्ठ जन,आनन्द प्रकाश,शैलेश, सरदेश,नवनीत,शुभम व सभी वालन्टियर्स को धन्यवाद दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

