Doordrishti News Logo

जोधपुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला द्वारा आज पावटा स्थित होटल मार्वेल उम्मेद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत के प्रदेश मंत्री बनने पर साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी के साथ ही मोर्चा के जिला महामंत्री मदन बोराणा के फलोदी जिला संरचना प्रभारी बनने पर स्वागत किया गया।

Congratulations on Shashiprakash becoming state minister

इस अवसर पर प्रजापत ने मोर्चा के सभी जिला व मंडल पदाधिकारीयों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सबके सहयोग से ओबीसी मोर्चा अपने 4 साल के कार्यकाल में संगठन के कार्यक्रमों के सफल आयोजन कर सका तथा संगठन के विस्तार के साथ ही मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नए जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी को मेरा सदैव सहयोग बना रहेगा।

साथ ही प्रजापत ने प्रदेश मंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर आमंत्रित भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सुराणा ने प्रजापत व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रजापत के कुशल नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा ने शानदार काम किया है।

संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि ओबीसी मोर्चा जिला संगठन ने प्रजापत व बोराणा के स्वागत कार्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम शमन की बात का भी जिला स्तर पर आयोजन रखा।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मदन बोराणा, गजेंद्र मेवाड़ा, जेठूसिंह चौहान मोर्चा पदाधिकारी दीपक गुर्जर, कमलेश बोराणा, रामकिशोर गहलोत, सीपी परिहार, श्रवण प्रजापत, मुरली लोहार, राजेन्द्र टाक, ओमप्रकाश मेवाड़ा, प्रमेश बोराणा, विनोद कुमावत, कैलाश गौड़, नरेंद्र पंवार, चेतन गहलोत, महेंद्रसिंह चौहान, महावीर सिंह , धीरज सुथार, भवानीसिंह शेखावत, श्यामसिंह मेड़तिया के साथ ही जिला व मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026